Bihar Cabinet Expansion: चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार 7 अप्रैल को, युवाओं को मिल सकता मौका

बिहार में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है। 7 मई को पटना के गांधी मैदान में 27 मंत्री शपथ लेंगे। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा.), हम और रालोमो के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जबकि 6 पद भविष्य की रणनीति के तहत खाली रखे जाएंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 9:56 AM IST

Patna: बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। राज्य में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय कर दी गई है। 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 27 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

किन दलों से कितने मंत्री होंगे शामिल

मौजूदा जानकारी के अनुसार, इस कैबिनेट विस्तार में अलग-अलग दलों से मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी से 12 मंत्री, जनता दल यूनाइटेड से 11 मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा हम पार्टी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री को शामिल किया जाएगा।

बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज: कौन बनेगा मंत्री? दिल्ली में अमित शाह संग CM सम्राट चौधरी ने की बैठक

छह सीटें रहेंगी खाली

राजनीतिक समीकरणों और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अभी छह मंत्री पद खाली रखने की योजना है। विधायकों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल 27 मंत्रियों को ही शपथ दिलाने की तैयारी है।

दिल्ली-पटना बैठकों का दौर

कैबिनेट विस्तार से पहले राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाल ही में दिल्ली दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे पटना लौटे और नीतीश कुमार से भी चर्चा की। इन बैठकों को कैबिनेट गठन के अंतिम रूप से जोड़कर देखा जा रहा है।

वर्तमान सरकार का स्वरूप

फिलहाल राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं, जबकि जदयू के दो उपमुख्यमंत्री- विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव- सरकार का हिस्सा हैं। नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद सरकार का स्वरूप और मजबूत होने की संभावना है।

बिहार में सत्ता बदली, सोशल मीडिया पर भी दिखा असर… नीतीश कुमार का नया बायो चर्चा में

राजनीतिक समीकरणों पर नजर

इस कैबिनेट विस्तार को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अलग-अलग दलों के संतुलन और प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का चयन किया जा रहा है, जिससे गठबंधन की मजबूती बनी रहे।

Location :  Patna

Published :  5 May 2026, 9:56 AM IST