Cricket Ground के बाद अब रेसिंग ट्रैक के स्टार बने MS Dhoni, KTM Duke के वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में धोनी स्पोर्ट्स बाइक 'KTM 390 Duke' पर रफ्तार का जलवा बिखेरते नजर आए। ट्रैक पर धोनी का यह बेफिक्र अंदाज और शानदार राइडिंग स्किल्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 August 2026, 2:54 PM IST

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी सुर्खियों में आते हैं, वजह सिर्फ क्रिकेट ही नहीं होती। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में धोनी को स्पोर्ट्स बाइक पर धमाल मचाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रैक पर धोनी का बेफिक्र अंदाज और शानदार राइडिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है।

रेसिंग ट्रैक पर दिखी KTM 390 Duke की रफ्तार

वायरल वीडियो में धोनी KTM 390 Duke चलाते नजर आ रहे हैं। उन्हें ट्रैक पर कई लैप करने के बाद पिट लेन में लौटते हुए देखा गया। बाइक लवर्स के बीच यह मॉडल अपनी दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन हैंडलिंग के लिए काफी फेमस है।

ये भी पढ़ें - नई KTM 790 Duke में ऐसा क्या बदला… जिसे देखकर बाइक प्रेमी इसके लॉन्च का कर रहे इंतजार?

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

नई KTM 390 Duke में 399cc (लगभग 400cc) लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 46hp की पावर और 39Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह बाइक तेज रफ्तार के साथ स्मूद राइडिंग का अनुभव देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.95 लाख रुपये है।

फीचर्स भी हैं हाई-टेक

इस स्पोर्ट्स नेकेड बाइक में 5 इंच की TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एडजस्टेबल सस्पेंशन, डुअल-चैनल ABS और डिस्क ब्रेक इसे और भी खास बनाते हैं।

ये भी पढ़ें - KTM 160 Duke जल्द लॉन्च होगी: दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन के साथ मार्केट में मचाएगी धमाल

बाइक्स के लिए धोनी का प्यार किसी से छिपा नहीं

धोनी का बाइक के प्रति लगाव किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उनके गैराज में शानदार और महंगी बाइक्स का कलेक्शन मौजूद है। खाली समय में उन्हें अक्सर बाइक चलाते या खुद उनकी देखभाल करते हुए देखा जाता है। यही वजह है कि रेसिंग ट्रैक पर उन्हें देखना फैंस के लिए कोई हैरानी की बात नहीं है यह बस उनके जुनून की एक और झलक है।

वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

धोनी का यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें "कैप्टन कूल ऑन व्हील्स" कह रहा है तो कोई उनकी राइडिंग स्किल्स की तारीफ कर रहा है। क्रिकेट के मैदान के बाद अब रेसिंग ट्रैक पर भी धोनी का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  5 August 2026, 2:54 PM IST