हिंदी
टैक्स फ्री मिल रही Maruti Swift (Img Source: google)
New Delhi: कार खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जीएसटी दरों में कटौती के बाद अब पहले के मुकाबले कार खरीदना काफी आसान हो गया है। खास तौर पर इसका सबसे ज्यादा फायदा आर्मी कैंटीन (CSD-Canteen Stores Department) से कार खरीदने वाले योग्य ग्राहकों को मिल रहा है। CSD पर कारों पर 28 फीसदी की जगह सिर्फ 14 फीसदी जीएसटी लगती है, जिससे कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
हाल ही में एक्स-शोरूम कीमतों में कमी का असर CSD कैंटीन में मिलने वाली कारों पर भी साफ नजर आया है। Cars24 की रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Suzuki की सबसे पॉपुलर हैचबैक Maruti Swift अब CSD कैंटीन में सिर्फ 5.07 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि इसकी सामान्य एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये है। यानी अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से करीब 1.89 लाख रुपये तक की सीधी टैक्स बचत हो रही है।
भारत में CSD कैंटीन का संचालन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता है। देशभर में अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और बागडोगरा जैसे बड़े शहरों में कुल 34 CSD डिपो मौजूद हैं।
CSD से कार खरीदने के लिए पात्र लोगों में:
शामिल होते हैं।
नई मारुति स्विफ्ट S-CNG अपने सेगमेंट में शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। कंपनी के मुताबिक यह कार 32.85 km/kg तक का माइलेज देती है, जो इसे सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली प्रीमियम हैचबैक में शामिल करता है।
Auto News: Mahindra XEV 9S इस हफ्ते मार्केट में, क्या हैं फीचर्स और कौन सी SUVs को मिलेगी चुनौती?
इसमें नया Z-सीरीज ड्यूल VVT इंजन दिया गया है, जो कम CO2 उत्सर्जन के साथ 101.8 Nm टॉर्क जनरेट करता है। शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर यह इंजन स्मूद और किफायती ड्राइविंग अनुभव देता है।
Swift S-CNG को तीन वैरिएंट्स V, V(O) और Z में उतारा गया है और सभी में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
नई Maruti Swift फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसमें:
जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के चलते यह कार Hyundai Grand i10 Nios, Tata Tiago, Maruti Baleno, Toyota Glanza और Tata Punch को सीधी टक्कर देती है।
कम GST, भरोसेमंद डील और बड़ी कीमत बचत की वजह से CSD कैंटीन से कार खरीदना आज भी डिफेंस कर्मियों के लिए सबसे किफायती विकल्प माना जाता है। Maruti Swift जैसी पॉपुलर कार अब बजट में मिलना इस फायदे को और बढ़ा देता है।
Location : New Delhi
Published : 21 December 2025, 2:34 PM IST
Topics : Army Canteen Car Purchase CSD Car Price GST Cut on Cars Maruti Swift CSD Price Maruti Swift
No related posts found.