लखनऊ पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, क्या ‘यादव’ का था इतना बड़ा कसूर? जो दिनदहाड़े माथे में मार दी गोली
लखनऊ में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क पर हो रही मारपीट का वीडियो बनाना ढाबा संचालक को भारी पड़ गया। नाराज युवकों ने कुछ देर बाद लौटकर ढाबा संचालक विजय यादव के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।