Ballia: साथियों संग सरयू की बाढ़ में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम
बलिया में सरयू नदी का उफनता पानी एक परिवार के लिए काल बन गया। बाढ़ के बीच नहाने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद निपनिया गांव में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।