बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर सवाल: 21 हजार के सामान में घटिया गद्दे देने का आरोप, सवालों से बचती दिखीं अधिकारी
बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिए जा रहे सामान की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। लाभार्थियों ने घटिया गद्दे, बर्तन और अन्य सामान देने का आरोप लगाया है। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी से सवाल पूछे जाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह जवाब देने से बचती नजर आ रही हैं।