योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कौन-कौन बना मंत्री..

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के स्मृति उपवन में यूपी के 21वें मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही नई सरकार में 21 मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके साथ ही कई राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

Updated : 19 March 2017, 4:25 PM IST
google-preferred

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का राज आज से शुरू हो गया। राज्यपाल राम नाइक ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।  प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री समेत समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री..
कैबिनेट मंत्री के रुप में सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्या, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता जोशी, दारा सिंह, धर्मपाल सिंह, एस.पी.सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन, नन्द गोपाल नंदी

 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, धर्मसिंह सैनी, अनिल राजभर और स्वाति सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप पद एवं गोपनियता की शपथ ली। 

राज्य मंत्री
राज्य मंत्री के रूप में योगी कैबिनेट में गुलाबो देवी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पांडेय, मोहसिन रज़ा, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवीर प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, गिरीश चन्द्र यादव, बलदेव औरख, मन्नू कोरी, संदीप सिंह और सुरेश पासी शामिल हुए हैं।

 

Published : 
  • 19 March 2017, 4:25 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement