कपिल शर्मा ने मान लिया कि सुनील ग्रोवर से हुआ था झगड़ा

इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियां जो बटोर रहे हैं वो हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा। सबसे पहले उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट करके फैन्स को चौंका दिया था। वहीं इसके बाद सुनील ग्रोवर के साथ हुआ उनका झगड़ा खूब विवादों में आ रहा है।

Updated : 20 March 2017, 3:37 PM IST
google-preferred

मुबंई: “द कपिल शर्मा शो” के फैंस इस बारे में सोच रहे हैं कि क्या उन्हें आने वाले एपिसोड में डॉक्टर मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर देखने को मिलेंगे या नहीं? वहीं कॉ़मेडियन एक्टर कपिल शर्मा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। यह पोस्ट उन्होंने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर पर चिल्लाने और उन्हें मारने के बाद आई खबरों के बाद लिखा है। 

यह भी पढ़ें: नशे में चूर कपिल ने सुनील पर उठाया हाथ, क्या सुनील ग्रोवर छोड़ देंगे शो ?

कपिल ने अपनी पोस्ट में माना कि वो सुनील पर चिल्लाए थे लेकिन पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ। उन्होंने कहा- मैं अपने भाई से साल में एक बार मिलता हूं और लगभग हर दिन अपनी टीम के साथ बिताता हूं।

खासतौर से सुनील के साथ। मैं उन्हें प्यार करता हूं और मैं उनकी इज्जत करता हूं। हां मेरा उनके साथ झगड़ा हुआ था लेकिन क्या हम आम लोग नहीं हैं? मैं पांच सालों में पहली बार उनपर चिल्लाया। इतना तो चलता है भाई। हम बैठकर बात करेंगे कि आखिर परेशानी कहां है। एक कलाकार और इंसान के तौर पर मैं उन्हें प्यार करता हूं। उन्होंने इस मामले को अपना पारिवारिक बताते हुए कहा कि यह आसानी से सुलझ जाएगा।

जिस दिन कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में पूरी दुनिया को बताया था। उसी दिन सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में चिल्लाने और हाथापाई वाली घटना सामने आई थी। यह घटना गुरुवार रात की है जब शो की टीम 

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा! कपिल शर्मा ने गुपचुप कर ली शादी..

ऑस्ट्रेलिया से मुंबई वापस आ रही थी। उस समय कपिल ने काफी शराब पी हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल सुनील पर जोर जोर से चिल्ला रहे थे जबकि वो शांत रहे। कपिल ने जब उनपर हाथ उठाया तो केबिन क्रू को बीच बचाव करने के लिए आना  पड़ा था।

Published : 
  • 20 March 2017, 3:37 PM IST

Related News

No related posts found.