हिंदी
अनोखी क्रिएटिविटी ने जीता दिल
New Delhi: क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स, बॉल्स और टिंसेल से घर की रौनक बढ़ाते हैं। लेकिन इस बार एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी क्रिएटिविटी की हदें पार कर दीं। इंस्टाग्राम अकाउंट @nagmahairstely पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोगों ने देखा है और 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपनी बेटी के लंबे बालों को ऊपर खींचकर टाइट पकड़ती है। इसके बीचोबीच वह एक प्लास्टिक की बोतल रखती है और बालों को उसके चारों ओर लपेट देती है। इससे बालों का एक कोन-आकार बन जाता है। इसके बाद महिला उस पर हरे रंग की टिंसेल लपेटती है, छोटी-छोटी रंगीन लाइट्स और चमकदार बॉल्स चिपकाती है। स्टार और मिनी गिफ्ट बॉक्स सजाने के बाद, बच्ची के सिर पर असली जैसा क्रिसमस ट्री तैयार हो जाता है।
रोहित शर्मा के पैर छूते दिखा सिक्किम खिलाड़ी? जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
वीडियो के अंत में बच्ची कैमरे की ओर मुड़कर थम्स-अप देती है, जैसे कह रही हो, "मॉम रॉक्स!" यह पल दर्शकों को बेहद पसंद आया और वीडियो की खासियत के तौर पर इसे शेयर किया जाने लगा।
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, "क्रिसमस ट्री नहीं, क्रिसमस स्त्री लग रही हो।" तो किसी ने कहा, "वाह दीदी वाह, पूरा दिमाग इसी में लगा दिया।" हंसी-मजाक और तारीफों के बीच, लोग महिला की क्रिएटिविटी को सराह रहे हैं।
रायबरेली में सांड के हमले का LIVE वीडियो वायरल, दिल को दहला देखी ये घटना
इस वीडियो से यह साबित होता है कि क्रिसमस ट्री बनाने के लिए महंगे सजावट आइटम या बिजली की जरूरत नहीं है। घर का सामान और थोड़ी सी सोच ही काफी है। यह वीडियो बच्चों और परिवार के साथ क्रिएटिविटी करने के लिए प्रेरित करता है और सोशल मीडिया पर इसे बेहद सराहा गया।
Location : New Delhi
Published : 25 December 2025, 11:47 AM IST