चलती ट्रेन के डिब्बे में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, यात्रियों के सब्र का बांध टूटा, रेलवे सेवा ने लिया एक्शन

चलती ट्रेन में एक शख्स द्वारा भरे डिब्बे के अंदर पेशाब करने का शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है। यात्रियों के विरोध और बहस के बाद उसकी पिटाई कर दी गई। घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे सेवा ने जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 September 2026, 12:24 PM IST

New Delhi: भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन माना जाता है, जहां रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने यात्रियों के सिविक सेंस और रेलवे सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खचाखच भरे ट्रेन के डिब्बे में फर्श से लेकर बर्थ तक यात्री बैठे हुए हैं।

इसी बीच एक शख्स बिना किसी डर या झिझक के कोच के अंदर ही पेशाब करने लगता है। इस घिनौनी और शर्मनाक हरकत को देख आसपास बैठे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

बहसबाजी पड़ी भारी, यात्रियों ने मिलकर की धुनाई

जब सहयात्रियों ने उस व्यक्ति की इस हरकत का कड़ा विरोध किया और उसे तुरंत टॉयलेट जाने की सलाह दी, तो वह अपनी गलती मानने के बजाय यात्रियों से ही बहस और बदतमीजी करने लगा। उसकी यह अकड़ देखकर डिब्बे में मौजूद लोगों के सब्र का बांध टूट गया।

जिसे लोग असली पुलिसकर्मी और वकील समझ रहे थे, दोनों निकले फर्जी; VIDEO वायरल करने के पीछे था ये मकसद

गुस्साए यात्रियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना का पूरा वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @Khurpenchinfra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

रेलवे सेवा हरकत में: मांगी पूरी जानकारी

वीडियो के वायरल होते ही रेलवे प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। रेलवे के आधिकारिक सहायता हैंडल @RailwaySeva ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर से घटना से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है। रेलवे ने ट्रेन नंबर, PNR, मोबाइल नंबर और यात्रा की तारीख उपलब्ध कराने को कहा है ताकि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के दौरान किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए 'रेल मदद' पोर्टल का इस्तेमाल करें।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: लाइफटाइम बैन की उठी मांग

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ लोग शख्स की इस घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों में बढ़ती बेतहाशा भीड़ और आरपीएफ की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Viral होने का जानलेवा जूनून: चलती Train के दरवाजे पर लटककर महिला ने बनाई रील, Video देख भड़के लोग

कई नेटिजन्स का कहना है कि जिस तरह फ्लाइट में उपद्रव करने वाले यात्रियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालकर यात्रा से बैन कर दिया जाता है, ठीक उसी तरह ट्रेनों में इस तरह का घटिया व्यवहार करने वालों पर भी हमेशा के लिए रेल यात्रा का प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

Location :  New Delhi

Published :  28 September 2026, 12:24 PM IST