स्मार्टफोन देखते ही उल्टे पांव भागे बच्चे! कुशीनगर में टीचर्स का अनोखा नाटक हुआ वायरल, छूने से भी कतरा रहे नन्हे-मुन्ने

कुशीनगर के स्कूल में टीचर्स का अनोखा नाटक! बच्चों की मोबाइल एडिक्शन छुड़ाने के लिए टीचर्स ने ऐसा ड्रामा रचा कि मासूम फोन को छूने से भी डरने लगे। जानिए कैसे नकली खून और पट्टी के इस हैक ने बच्चों की आदत बदल दी!

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 August 2026, 3:20 PM IST

Kushinagar: आजकल हर दूसरे घर में माता-पिता अपने बच्चों की मोबाइल की लत (Screen Addiction) से परेशान हैं। बच्चे न तो खाना बिना फोन देखे खाते हैं और न ही पढ़ाई पर ध्यान देते हैं।

लेकिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस बड़ी समस्या का एक बहुत ही अनोखा और कारगर समाधान पेश किया है। कुशीनगर के 'आरपीसी कॉन्वेंट स्कूल' में शिक्षकों द्वारा किए गए इस प्रयोग को देखकर बच्चे अब मोबाइल को हाथ लगाने से भी डर रहे हैं।

लाला रंग, पट्टी और रोता बच्चा: जानिए कैसे रचा गया ड्रामा

स्कूल के टीचर्स ने छोटे बच्चों को फोन से दूर करने के लिए एक मजेदार और डरावना नाटक तैयार किया। उन्होंने एक थोड़े बड़े छात्र की आंखों पर लाल रंग (नकली खून) लगी पट्टी बांध दी और उसे रोने की एक्टिंग करने को कहा।

सुल्तानपुर महिला अस्पताल में पास व्यवस्था पर विवाद, गार्ड और तीमारदारों की कहासुनी का वीडियो वायरल

जब इस बच्चे को रोते हुए छोटे मासूमों के पास लाया गया, तो शिक्षिका ने पूछा कि आखिर इसकी आंख से खून क्यों निकल रहा है? छात्र ने रोते हुए जवाब दिया कि उसने बहुत ज्यादा मोबाइल चलाया था, इसलिए उसकी आंखें खराब हो गईं।

'लो फोन चला लो'... सुनते ही कांप उठे बच्चे

टीचर्स का यह नाटक इतना वास्तविक लगा कि छोटे बच्चे बुरी तरह सहम गए। इसके बाद जब टीचर ने बच्चों के हाथ में खुद मोबाइल पकड़ाने की कोशिश की और कहा, "लो बेटा, थोड़ा फोन तुम भी चला लो," तो बच्चे रोने-बिलखने लगे। उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए और रोते-रोते कसम खाई कि वे अब जिंदगी में कभी फोन नहीं छुएंगे। इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर लोग टीचर्स की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘डांस ऐसा कि नज़रे न हटें’: पिंक साड़ी में ‘झल्ला वल्लाह’ पर इस लड़की का कातिलाना Dance वायरल, एक्सप्रेशंस देख इंटरनेट हुआ लट्टू

क्यों जरूरी है बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना?

विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार मोबाइल देखने से छोटे बच्चों की विकसित हो रही आंखों की मांसपेशियों पर गहरा बुरा असर पड़ता है। इससे आंखों का सूखापन (Dry Eyes), मायोपिया (धुंधला दिखना) और डिजिटल आई स्ट्रेन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कुशीनगर के इस अनोखे ड्रामे ने कम से कम उन बच्चों को सेहत के इस बड़े खतरे से सुरक्षित कर दिया है।

Location :  Kushinagar

Published :  7 August 2026, 3:20 PM IST