भारत में 15 रुपये तो पाकिस्तान में कितना? अपनी ससुराल में फंसे भारतीय ने पूछा समोसे का भाव, जवाब ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

वीजा अड़चनों के कारण पाकिस्तान में फंसे भारतीय रिजवान सिदरा ने जब वहां एक आम दुकान पर समोसे की कीमत पूछी, तो वे हैरान रह गए! जानिए पाकिस्तान में कितने का मिल रहा है एक समोसा और क्या है भारत से इसका कनेक्शन।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 September 2026, 12:29 PM IST

New Delhi: भारत और पाकिस्तान भले ही सीमाओं में बंटे हों, लेकिन खान-पान के मामले में दोनों देशों का स्वाद काफी हद तक एक जैसा है। चाय के साथ समोसा दोनों ही मुल्कों में बेहद लोकप्रिय है। भारत के आम बाजारों में एक समोसा 10 से 15 रुपये में आसानी से मिल जाता है।

लेकिन जब अपनी ससुराल पाकिस्तान गए एक भारतीय ने वहां एक साधारण दुकान पर समोसे का भाव पूछा, तो वह दंग रह गया। दुकानदार ने एक समोसे की कीमत 40 पाकिस्तानी रुपये बताई। हालांकि भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखा जाए तो यह लगभग 14 रुपये ही बैठता है, यानी दोनों देशों में समोसे के वास्तविक दाम में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

प्यार और वीजा की पाबंदियों के बीच फंसा रिश्ता

समोसे का रेट पूछने वाले इस भारतीय युवक का नाम रिजवान सिदरा है। रिजवान अपनी पाकिस्तानी पत्नी के साथ भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कड़े वीजा नियमों और भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा अप्रूवल पर लगी रोक के कारण वे वहीं ठहरने को मजबूर हैं।

Gorakhpur: 24 घंटे का ऐलान कर युवक ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही खुल गया पूरा राज

रिजवान का साफ कहना है कि कागजी अड़चनों की वजह से वे अपनी शादी नहीं तोड़ सकते। इस मुश्किल वक्त में भी वे अपना हौसला बनाए हुए हैं और पाकिस्तान में रहकर ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रिजवान की दास्तान

रिजवान अपनी रोजाना की जिंदगी और पाकिस्तान के अनुभवों को इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने 'घर कब आऊंगा' कैप्शन के साथ समोसे वाली वीडियो पोस्ट की, जिसे लोगों का ज़बरदस्त प्यार मिला।

इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज और 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करते हैं, जिस पर रिजवान बहुत सादगी से जवाब देते हैं- "अगर किसी की तारीफ नहीं कर सकते, तो बुरा मत बोलो।"

दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर बोला- जान से मार दूंगा, अब पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

नेटिजन्स ने बढ़ाया हौसला, दिए प्यार भरे संदेश

सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों से लोग रिजवान का समर्थन कर रहे हैं। यूज़र्स उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों पर ध्यान न देने और अपनी पत्नी के साथ इस कठिन समय में डटे रहने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई, नकारात्मक लोगों को नजरअंदाज करो और ऐसे ही मुस्कुराते रहो।"

रिजवान की यह कहानी सिर्फ समोसे के रेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरहद पार बने एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जो सरकारी पाबंदियों के बीच भी प्यार और सब्र की मिसाल पेश कर रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  6 September 2026, 12:29 PM IST