Flight Stalking: फ्लाइट में भारतीय लड़की के पीछे पड़ा पाकिस्तानी शख्स, वॉशरूम के बाहर भी किया पीछा, वीडियो वायरल

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और क्रिएटर तुष्मी शर्मा ने फ्लाइट में एक पाकिस्तानी शख्स द्वारा पीछा किए जाने का डरावना अनुभव शेयर किया है। फर्जी नाम बताने पर शख्स ने 4 यूरो का वाईफाई खरीदकर उसे इंस्टाग्राम पर ढूंढना शुरू कर दिया था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 June 2026, 4:38 PM IST

New Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय महिला क्रिएटर का फ्लाइट में हुआ बेहद अजीब और डरावना अनुभव तेजी से वायरल हो रहा है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर तुष्मी शर्मा नाम की एक क्रिएटर ने वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे दिसंबर 2023 में अमेरिका से भारत आने के दौरान एक पाकिस्तानी सह-यात्री ने उन्हें बुरी तरह परेशान कर दिया। तुष्मी की फ्लाइट फीनीक्स से लॉस एंजिल्स, वहां से एम्सटरडैम और फिर दिल्ली के लिए थी।

एम्सटरडैम से आगे के सफर के दौरान उन्हें जो सीट मिली, वह दो पैसेंजर्स वाली थी, जहां उनके साथ एक पाकिस्तानी शख्स बैठा था। पहले तो उसने शालीनता दिखाते हुए तुष्मी को विंडो सीट ऑफर की, जिसे तुष्मी ने बार-बार फोर्स करने पर स्वीकार कर लिया। लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद उस शख्स ने अपनी अजीब और 'चीप' हरकतें शुरू कर दीं।

फर्जी नाम बताया तो वाईफाई खरीदकर इंस्टाग्राम पर ढूंढने लगा प्रोफाइल

फ्लाइट के दौरान तुष्मी जब अपने टैब पर फिल्म देख रही थीं, तब वह शख्स ध्यान खींचने के लिए बार-बार अपनी सीट बेल्ट खोलने और बंद करने लगा। जब एयरहोस्टेस के आने पर तुष्मी ने इयरफोन हटाए, तो उसने तुरंत बातचीत शुरू कर दी। यह जानने के बाद कि तुष्मी इंडिया से हैं, उसने उनके यूएसए में रहने की वजह और कॉलेज के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। बात आगे बढ़ी तो उसने पूछा, "आपको पाकिस्तान के बारे में क्या पसंद है?"

मौत के मुंह से खींच लाया! ऋषिकेश में तेज धारा में बह रहे पर्यटक का रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू, वीडियो हुआ वायरल

असहज होकर तुष्मी ने बस 'पाकिस्तानी टीवी शोज' कह दिया। जब उसने नाम पूछा, तो सुरक्षा के लिहाज से तुष्मी ने अपना नाम गलत यानी 'रिया शर्मा' बता दिया। इसके बाद उस शख्स ने फ्लाइट में 4 यूरो (करीब 440 रुपये) देकर वाईफाई खरीदा ताकि वह इंस्टाग्राम पर 'रिया शर्मा' नाम की हर लड़की की प्रोफाइल खोलकर तुष्मी का चेहरा मैच कर सके, जिसे देखकर तुष्मी दंग रह गईं।

गलत नंबर देने पर भी नहीं माना, जबरन कराया व्हाट्सएप मैसेज

हैरानी की बात यह थी कि जब तुष्मी अपनी सीट से उठकर वॉशरूम जाने लगीं, तो उसने टोकते हुए पूछा कि वह कहां जा रही हैं। परेशान होकर तुष्मी ने एयरहोस्टेस से सीट बदलने की गुजारिश की, लेकिन फ्लाइट पूरी तरह पैक होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद उस शख्स ने तुष्मी से उनका व्हाट्सएप नंबर मांगना शुरू कर दिया।

जब तुष्मी ने एक गलत नंबर देकर पीछा छुड़ाना चाहा, तो नंबर रीवेरीफाई करने के लिए वह पीछे ही पड़ गया। आखिर में उसने जबरन तुष्मी के मोबाइल में अपना नंबर सेव करवाया और खुद को 'Hi' का मैसेज करवाया। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई, तुष्मी अपनी सीट से उठीं और दौड़ते हुए एग्जिट गेट की तरफ भागीं ताकि उस शख्स से दूरी बनाई जा सके।

सब्र का बांध टूटा तो कैमरामैन ने सिखाया सबक: वेडिंग फोटोशूट में बार-बार सामने आ रही लड़की का मोबाइल फेंका, वीडियो वायरल

हद हो गई! वॉशरूम के बाहर 20 मिनट तक करता रहा इंतजार

हवाई अड्डे पर उतरने के बाद भी तुष्मी की मुश्किलें कम नहीं हुईं। वह तुरंत भागकर एयरपोर्ट के वॉशरूम में छिप गईं। लेकिन वह पाकिस्तानी शख्स करीब 15-20 मिनट तक वॉशरूम के दरवाजे के ठीक बाहर खड़े होकर उसका इंतजार करता रहा। इतना ही नहीं, उसने तुष्मी को मैसेज भी भेजा कि "तुम कहां हो, मैं गेट पर तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं।"

तुष्मी ने यह मैसेज केवल नोटिफिकेशन पैनल से पढ़ा और कोई जवाब नहीं दिया। लगभग 50 मिनट तक अंदर ही रुके रहने और चारों तरफ अच्छी तरह मुआयना करने के बाद तुष्मी अपना सामान लेकर बाहर निकलीं और तुरंत उस शख्स को हर जगह से ब्लॉक कर दिया। तुष्मी का दावा है कि उनके साथ बीती यह पूरी कहानी शत-प्रतिशत सच है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया चैनल पर 5-6 पार्ट्स में अपलोड किया है।

Location :  New Delhi

Published :  13 June 2026, 4:38 PM IST