
सीट के अंदर घुसा बैठा था आक्रामक कोबरा (Img- X)
Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गढ़ौली कलां गांव से एक बेहद सनसनीखेज और डरावना मामला सामने आया है। यहां एक घर के टॉयलेट से लगातार आ रही सीटी जैसी रहस्यमयी आवाज ने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी। जब शक होने पर टॉयलेट सीट को तुड़वाया गया, तो अंदर का नजारा देखकर परिजनों समेत हर किसी के होश उड़ गए।
घटना के अनुसार, टॉयलेट सीट से लगातार अजीब और फुफकारने जैसी आवाजें आ रही थीं। घबराए परिजनों ने बिना किसी देरी के वाइल्डलाइफ कंजर्वेटर अनिल गांडास को सूचना दी।
अनिल जब मौके पर पहुंचे तो शुरुआत में सांप नजर नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने टॉयलेट सीट को दो-चार बार थपथपाया तो अंदर से फिर वही सीटी जैसी फुफकार सुनाई दी। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि सांप सीट के भीतर ही कहीं संकरी जगह में छिपा बैठा है।
अनिल गांडास ने तुरंत प्लंबर की मदद से टॉयलेट पॉट को तुड़वाया। जैसे ही सीट का ऊपरी हिस्सा हटा, उसके बेहद संकरे हिस्से में करीब 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा कुंडली मारकर बैठा दिखा। सांप बेहद आक्रामक और जहरीला था।
गुरुग्राम में टॉयलेट में खतरनाक कोबरा छिपा था. pic.twitter.com/CB57uzL0op
— Hemraj Singh Chauhan (@JournoHemraj) August 31, 2026
वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
विशेषज्ञ अनिल गांडास ने बताया कि बारिश के दिनों में और चूहों की तलाश में सांप अक्सर इंसानी बस्तियों की ओर रुख करते हैं। सांप की बॉडी बेहद लचीली होती है, इसलिए वह टॉयलेट सीट की किसी छोटी सी दरार के जरिए भी अंदर दाखिल हो सकता है।
Viral: ब्राजील का अनोखा काजू का पेड़, दूर से दिखता है जंगल जैसा; 2 एकड़ में फैला है ‘आलस का पेड़’
उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि रात के समय जमीन पर सोने से बचें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और बाथरूम तथा घर के आसपास साफ-सफाई रखें। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Location : Gurugram
Published : 2 September 2026, 3:08 PM IST