
लिफ्ट में दो महिलाओं के विवाद का वीडियो वायरल (Img: X)
Ghaziabad: गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसाइटी में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। मामला इतना बढ़ा कि एक स्कूल शिक्षिका ने दूसरी महिला पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए। अब इस पूरे विवाद का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोसाइटी में घटना की चर्चा तेज हो गई है।
मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी का है। यहां रहने वाली स्कूल शिक्षिका हिना बारी के मुताबिक, 12 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूल से लौटकर सोसाइटी पहुंची थीं। हिना का आरोप है कि लिफ्ट में श्वेता सूबे अपने कुत्ते के साथ मौजूद थीं। जब उन्होंने लिफ्ट में जाने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
गाजियाबाद की Windsor Paradise-2 सोसाइटी में लिफ्ट इस्तेमाल को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉग ओनर श्वेता ने स्कूल टीचर हिना बारी के साथ पहले छड़ी से मारपीट की और फिर थप्पड़ मारे। #Ghaziabad #WindsorParadise2 pic.twitter.com/nSRsINMIWP
— Nidhi Kushwaha (@Nidzi26) September 14, 2026
हिना बारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि श्वेता ने कुत्ते को संभालने वाली छड़ी से उन पर वार किया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई हुई। शिक्षिका ने थप्पड़ मारने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सामने आए आरोपों और CCTV फुटेज के आधार पर घटनाक्रम को समझने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- सिसवा में बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में सप्लाई होगी बाधित
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक महिला कुत्ते के साथ लिफ्ट के अंदर दिखाई देती है। इसके बाद दूसरी महिला वहां पहुंचती है और लिफ्ट में प्रवेश करती नजर आती है। कुछ देर दोनों के बीच विवाद होता है और फिर हाथापाई शुरू हो जाती है। फुटेज में कुत्ते के साथ मौजूद महिला के दूसरी महिला पर छड़ी से वार करने का दृश्य भी दिखाई देता है। इस दौरान सोसाइटी का गार्ड दोनों महिलाओं के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करता नजर आता है।
ये भी पढ़ें- देवरिया रेलवे स्टेशन पर किसका था लाखों से भरा बैग? GRP ने शुरू की गहरी जांच
घटना के बाद हिना बारी ने नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। शिकायत में मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मामले में NCR दर्ज की गई है। पुलिस CCTV फुटेज और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दोनों पक्षों की भूमिका सामने आएगी। फिलहाल मामला जांच के दौर में है और CCTV समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Ghaziabad
Published : 14 September 2026, 9:00 AM IST