
बेटी को परीक्षा दिलाने सुबह चार बजे निकले पिता (Img- Pinterest)
New Delhi: जैसा कि कहां जाता है, पापा की लाडली एक बेटी होती है वो इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वक्त ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता सुबह के 4 बजे अपनी बेटी को एग्जाम सेंटर छोड़ने जाता है।
भले ही पिता के लिए और मां-बाप के लिए ये मामूली बात है, पर एक बेटी के लिए यह मामूली नहीं है। अगर हम एक बेटी की नजर से देखें तो उनके लिए यह एक बड़ा तोहफा है जो कोई नहीं दे सकता।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो खुद उस लड़की ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लड़की का नाम नैमिषा कश्यप है और उसने यह वीडियो सोशल मीडिया के हैंडल इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था। नैमिषा ने इस वीडियो का टाइटल 'मेरे सबसे बड़े सपोर्टर मेरे पाप' दिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नैमिषा चार दिन पहले 1 नवंबर 2026 को UPSSSC PET Exam देने जा रही थी और उसके पिता साइकिल में उसे एग्जाम सेंटर छोड़ने जा रहे थे। और ये सारा पल लड़की ने अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। जब यह वीडियो शूट हो रहा था तब सुबह के 4:30 बज रहे थे।
यानी की जब पूरा देश सो रहा था, तब एक पिता ने नींद को त्याग कर अपनी बेटी के करियर को अहमियत दी और उसे एग्जाम सेंटर पहुंचाया। जो एक माता-पिता ही कर सकते हैं। वहीं इस वीडियो नैमिषा कहती हैं कि मैं जा रही हूं एग्जाम देने और मेरे पापा मुझे चौराहे तक छोड़ने जा रहे हैं।
पति ने पत्नी को जंजीर से बांधा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नैमिषा का ये वीडियो काफी वायरल हुआ, लोगों ने इस वीडियो को जमकर लाइकक और शेयर भी किया। बता दें कि इसक वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भावुक हुए। एक यूजर ने लिखा कि बिटिया पापा की मेहनत का ख्याल रखा, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पिता सिर्फ एक पिता नहीं होते; वे अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया होते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने नैमिषा को परीक्षा में सफल होने के लिए दुआ दी।
Location : New Delhi
Published : 5 November 2026, 5:43 PM IST