Emotional Video: पोते को विदा करते वक्त छलका दादा का प्यार, एक वाक्य सुन भर आई हर किसी की आंखें

इंस्टाग्राम पर दादा धनराज शर्मा और पोते शुभम का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। पोते की विदाई पर दादा बोले, ‘तेरे बिन दिल नहीं लगेगा।’ नम आंखों और प्यार भरी नसीहत ने लोगों को अपने दादा-दादी की याद दिला दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 October 2026, 2:57 PM IST

New Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों दादा और पोते के रिश्ते को दिखाने वाला एक भावुक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दादा धनराज शर्मा अपने पोते शुभम के जाने पर भावुक होते दिखाई दे रहे हैं। पोते के प्रति उनका प्यार और उसे बार-बार फोन करने की हिदायत लोगों को अपने परिवार की याद दिला रही है। वीडियो देखने वाले कई यूजर्स अपने दादा-दादी को याद कर भावुक हो रहे हैं।

पोते के जाने की बात सुनकर भावुक हुए दादा

वीडियो में शुभम अपने दादा धनराज शर्मा से विदा लेते हुए कहते हैं कि वह रविवार को दोबारा आ जाएंगे। इस पर दादा हफ्ते के दिन गिनने लगते हैं। वह कहते हैं कि आज रविवार है, फिर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार आएगा। इसके बाद ही रविवार को शुभम वापस आ पाएंगे। दादा की बातों से साफ झलकता है कि पोते से दूर रहने के छह दिन भी उनके लिए कितने लंबे होंगे।

Haryana Viral Video: पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने पर मिलते 500 रुपये, दुकानदार ने दिया ऐसा जवाब कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया

‘रहन दे, दिल नहीं लगेगा’, दादा की बात ने छुआ दिल

शुभम के जाने की बात पर दादा धनराज भावुक होकर कहते हैं, ‘रहन दे, दिल नहीं लगेगा।’ पोता उन्हें भरोसा दिलाता है कि वह दोबारा मिलने जरूर आएगा। लेकिन दादा के चेहरे पर उदासी बनी रहती है। उनके लिए पोते से मिलना केवल कुछ पलों की खुशी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। यही वजह है कि विदाई का यह छोटा-सा पल लोगों को भावुक कर रहा है।

नम आंखों से दी नसीहत, बोले- फोन करते रहना

पोते को विदा करते समय दादा उसके गाल को सहलाते हैं और कहते हैं कि फोन करते रहना। वह भावुक होकर कहते हैं कि पोते के बिना उनका मन नहीं लगता। साथ ही वह समझाते हैं कि बात होती रहेगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।

बातचीत के दौरान दादा अपनी नम आंखें पोंछते भी दिखाई देते हैं। जाते-जाते वह शुभम को बुखार आदि की दवाएं अपने पास रखने की सलाह देते हैं। उनके इस व्यवहार में पोते के लिए प्यार के साथ उसकी सेहत की चिंता भी नजर आती है।

यूजर्स को याद आए अपने दादा-दादी

शुभम ने यह वीडियो अपने दादा धनराज शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘दादा-पोता’ कैप्शन के साथ साझा किया। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दादा और पोते के पहले भी कई भावुक और हंसी-मजाक वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं। शुभम बाहर पढ़ाई करते हैं, इसलिए वह समय-समय पर अपने दादा से मिलने आते हैं।

Railway Viral Video: पैन कार्ड को ID बनाकर TTE बना क्रिएटर, वीडियो वायरल होने पर RPF की जांच

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि काश, उसके नसीब में भी ऐसे पल होते। दूसरे ने शुभम को खुशकिस्मत बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि दादा का प्यार बचपन की अनमोल यादों में शामिल होता है। यह वीडियो याद दिलाता है कि अपनों के साथ बिताया गया समय और उनसे जुड़ाव छोटी-छोटी बातों में भी झलकता है।

Location :  New Delhi

Published :  25 October 2026, 2:57 PM IST