Viral Video: अर्शदीप सिंह का एयरपोर्ट मोमेंट वायरल, गर्लफ्रेंड संग केयरिंग अंदाज देख युजर्स बोले…

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ नजर आए, हाथ में सॉफ्ट टॉय और केयरिंग मोमेंट्स के चलते यूजर्स ने उन्हें ट्रोल और सपोर्ट दोनों किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 May 2026, 12:16 PM IST

New Delhi: भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज Arshdeep Singh एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ नजर आना और एक वायरल वीडियो है, जिसने इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एयरपोर्ट पर दिखा वीडियो: हाथ में सॉफ्ट टॉय और केयरिंग मोमेंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह के एक हाथ में एक सॉफ्ट टॉय है, जबकि दूसरे हाथ से वह समरीन कौर का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य कुछ ही सेकंड में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो के एक अन्य हिस्से में देखा गया कि समरीन कौर के हाथ से एक बॉक्स अचानक गिर जाता है। इसके बाद अर्शदीप सिंह तुरंत झुककर वह बॉक्स उठा लेते हैं। इस छोटे से मोमेंट को कई लोगों ने “जेंटलमैन बिहेवियर” बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे अलग नजरिए से देखा।

Viral Video: ताजमहल की प्रतिबंधित मीनार से 360° वीडियो वायरल, सुरक्षा चूक पर संविदा कर्मचारी बर्खास्त

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने अर्शदीप के व्यवहार को केयरिंग और पॉजिटिव बताया, जबकि कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों ने इसे बॉलीवुड के पुराने गाने “जोरू का गुलाम” से जोड़ते हुए मीम्स बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि अर्शदीप “इश्क वाले लव” में पूरी तरह डूब गए हैं, जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि वह “हार्दिक पांड्या वाले रास्ते पर” निकल पड़े हैं।

वहीं एक अन्य कमेंट में कहा गया कि जब खिलाड़ी का फोकस खेल से हटता है तो उसका असर प्रदर्शन पर भी दिख सकता है। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि टैलेंट के साथ-साथ अनुशासन भी उतना ही जरूरी है।

Viral Video: सड़क पर बापू बन खड़ा था भूखा बच्चा, भीड़ ने किया नजरअंदाज, फिर नन्हीं परी ने दिखाई इंसानियत

समरीन कौर के साथ पहले भी चर्चा में आए थे अर्शदीप

यह पहली बार नहीं है जब Arshdeep Singh और उनकी कथित गर्लफ्रेंड Samreen Kaur सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी दोनों को एक साथ ट्रैवल करते हुए देखा गया था।

उस समय भी सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि अर्शदीप सिंह खुद ज्यादा सामान उठाते नजर आए थे, जबकि समरीन के हाथ में केवल हल्का सामान था। उस वीडियो को लेकर भी यूजर्स ने कई तरह की टिप्पणियां की थीं और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

नए वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार रिएक्शंस की भरमार हो गई है। कुछ लोग इसे एक साधारण निजी पल मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे पब्लिक फिगर होने के चलते चर्चा का विषय बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं अक्सर तेजी से वायरल हो जाती हैं, जहां किसी खिलाड़ी या सेलिब्रिटी के निजी पल भी बहस का मुद्दा बन जाते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  21 May 2026, 12:16 PM IST