Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक मिसाल कायम की है। मिशन शक्ति और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक जघन्य अपराध में रिकॉर्ड समय में इंसाफ दिलाकर कानून व्यवस्था की मजबूती को साबित किया गया।
25 जुलाई 2025 को बांदा में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अमानवीय अपराध हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 26 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच, गवाहों के सटीक बयान और मजबूत विवेचना के जरिए पुलिस ने चार्जशीट तेजी से अदालत में दाखिल की।
अभियोजन पक्ष ने मामले को पूरी मजबूती से प्रस्तुत किया। पुलिस, अभियोजन और न्यायालय के समन्वय का परिणाम यह रहा कि मात्र 55 दिनों में ट्रायल पूरा हुआ। अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड और जुर्माने की सजा सुनाई।

Location : Banda
Published : 7 January 2026, 5:25 PM IST