हिंदी
Deoghar News: मोबाइल से कुछ सेकेंड में होने वाला UPI भुगतान अब देश के छोटे-बड़े हर बाजार की जरूरत बन चुका है। लेकिन डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क की चर्चा ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। अगर ₹2000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होता है, तो इसका सीधा असर कारोबारियों के खर्च और मुनाफे पर पड़ सकता है। देवघर के व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के बाद अब अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था छोटे कारोबारियों के लिए नई चुनौती बन सकती है। आईये वीडियो स्टोरी में जानते हैं कि इसका प्रभाव कैसे पड़ेगा
Location : Deoghar News
Published : 18 September 2026, 7:47 PM IST