Video: कन्नौज में अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर बोला हमला, मणिपुर हिंसा और व्यापार समझौते पर उठाए कई सवाल

कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और BJP पर जमकर हमला बोला। मणिपुर हिंसा, 500 मिलियन डॉलर के व्यापार समझौते और ओटीटी कंटेंट को लेकर उन्होंने सरकार से सवाल उठाए और देश हितों पर चिंता जताई।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 7 February 2026, 2:07 PM IST

Kannauj: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं है, बल्कि बीजेपी ने देश के सामने खतरा पैदा कर दिया है।

अखिलेश यादव ने मणिपुर हिंसा और हाल ही में हुए 500 मिलियन डॉलर के व्यापार समझौते पर भी सरकार से सवाल उठाए। उनका कहना था कि जनता जानना चाहती है कि देश के हितों की सुरक्षा के लिए भाजपा क्या कर रही है।

सपा प्रमुख ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां स्पष्ट नहीं हैं और इससे समाज पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 7 February 2026, 2:07 PM IST