हिंदी
Fatehpur: फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस जांच में पाया गया कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक सभी प्रयागराज के निवासी थे, जो एक विवाह सम्मेलन से लौट रहे थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चारों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के वजहों की जांच की जा रही है।
Location : Fatehpur
Published : 8 October 2025, 2:26 PM IST
Topics : bolero fatehpur news high speed Pond Road Accident