Maharajganj: महराजगंज जिले में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को फरेंदा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में फरेंदा के निजी आनंद हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कई अनियमितताएं सामने आईं।
सीएमओ के निरीक्षण के दौरान सरकारी अस्पतालों से मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए बिचौलियों और आशाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि आशाओं की बैठकें बुलाई जाती थीं, जहां सरकारी अस्पतालों से मरीजों को लाने के लिए भुगतान की व्यवस्था होती थी। सीएमओ ने मौके पर एक जांच टीम गठित की, जो मामले की गहरी जांच करेगी। टीम को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी के बाद जिले के अन्य अस्पतालों पर भी जांच की संभावना बढ़ गई है।

Location : Maharajganj
Published : 11 August 2025, 7:55 AM IST
Topics : CMO fraud Health Services Maharajganj News raid क्राइम