सोनभद्र सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से फर्जी तरीके से नाम हटाने का मामला सामने आया है। बीएलओ की जांच में कई आपत्तियां झूठी पाई गईं, जिससे राजनीतिक साजिश की आशंका जताई जा रही है।

Sonbhadra: सदर विधानसभा के पूर्व मोहल्ला और दलित बस्ती क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण के दौरान मतदाता सूची से फर्जी तरीके से नाम हटाने का मामला सामने आया है। स्थानीय बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने इस मामले की शिकायत मिलने पर स्थल पर जाकर सत्यापन किया और पाया कि कई आपत्तियां झूठी थीं।
मिली जानकारी के अनुसार कुल 14 नामों को मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रारूप 7 (फॉर्म 7) में आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनमें शकीरा सुल्तान के परिवार के सदस्य- पति शाजिद अली और पुत्र आदि अली- के नाम भी शामिल थे। फॉर्म में कारण दिया गया था कि ये लोग या तो इस पते पर नहीं रहते या उनकी मृत्यु हो चुकी है।