Video: अमेठी में बारात के जश्न पर बदमाशों का धावा, दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीना

अमेठी में शादी समारोह के दौरान बाइक सवार बदमाश ने दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीना। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 February 2026, 4:40 PM IST

Amethi: अमेठी के एक मैरिज लान में बीती रात शादी समारोह के दौरान एक बड़ी चोरी हुई। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर करनाईपुर गांव के पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्र के बेटे दीपक मिश्रा की बारात के दौरान बाइक सवार बदमाश उनके हाथ में रखा रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। दूल्हे के पिता ने कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। रंगनाथ मिश्र के अनुसार बैग में लगभग एक लाख रुपए थे। पुलिस मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 20 February 2026, 4:40 PM IST