Video: UP Assembly Election 2027 से पहले पूर्व IAS राम बहादुर ने थामा अखिलेश का हाथ, जानें सपा को कितना होगा फायदा?

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, मुजफ्फरनगर से पूर्व प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति समेत कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 October 2026, 7:01 PM IST

New Delhi: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी और मुजफ्फरनगर से पूर्व प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति समेत कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। राम बहादुर पासी प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद सक्रिय राजनीति में आए थे। वह गोंडा के जिलाधिकारी और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें पहले बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ा बताया जाता है।

अब सवाल यह है कि इन नेताओं के सपा में शामिल होने के राजनीतिक मायने क्या हैं? क्या यह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नए सामाजिक और राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश है? इन सवालों पर अपने संवाददाताओं और राजनीतिक विश्लेषक के साथ चर्चा की गई। जिसमें स्टूडियो पैनल में एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, राजनीतिक विश्लेषक कोमल चौहान, सहारनपुर से जोगिन्द्र कल्याण, अमेठी से सूर्यभान द्विवेदी, लखनऊ से रोहित पांडे और कन्नौज से सीपी सिंह जुड़े।

Location :  New Delhi

Published :  26 October 2026, 6:35 PM IST