New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में हुए बड़े संगठनात्मक बदलाव को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर डायनामाइट न्यूज़ के कार्यक्रम ‘जनादेश उत्तर प्रदेश’ में विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में डायनामाइट न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, राजनीतिक विशेषज्ञ कोमल चौहान और यूपी चुनाव कवरेज से जुड़े संवाददाता मयंक तंवर, रामपुर से सुरेश कुमार, बिजनौर से अजय पांडेय और सहारनपुर से अजय जोगिन्द्र कल्याण शामिल हुए।
चर्चा का केंद्र मायावती का वह फैसला रहा जिसमें उनके छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं बड़े भतीजे आकाश आनंद को संगठन की जिम्मेदारियों से अलग रखा गया है।
23 सितंबर को लखनऊ में हुई BSP बैठक के बाद पार्टी की रणनीति और नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठे हैं। चर्चा में ईशान आनंद की भूमिका, आकाश आनंद की स्थिति और 2027 के चुनाव में BSP की तैयारियों पर मंथन किया गया। मायावती के फैसले को पार्टी हित और विचारधारा से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए जानते हैं मायावती, आकाश आनंद, ईशान आनंद और BSP की 2027 की तैयारियों से जुड़ी पूरी कहानी।

Location : New Delhi
Published : 24 September 2026, 6:25 PM IST