Video: मशीनें फेल, क्रेन बेअसर! 170 साल पुराने मंदिर में नहीं हिली हनुमान प्रतिमा; अब IIT इंदौर सुलझाएगा गुत्थी

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में एक अनोखा मामला सामने आया है। करीब 170 साल पुराने मंदिर का ढांचा हटाए जाने के बाद भी अंदर स्थापित हनुमान प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हट सकी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 September 2026, 8:54 PM IST

New Delhi: उज्जैन के सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन में एक अनोखा मामला सामने आया है। करीब 170 साल पुराने मंदिर का ढांचा हटाए जाने के बाद भी अंदर स्थापित हनुमान प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हट सकी। अब प्रतिमा की स्थिति और जमीन के नीचे की संरचना समझने के लिए IIT इंदौर की तकनीकी मदद ली जा रही है।

सड़क चौड़ीकरण के दौरान सामने आया मामला

सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान पुराना खड़े हनुमान मंदिर रास्ते में आया। प्रशासन की ओर से मंदिर का ढांचा हटाया गया, लेकिन प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह ले जाने के प्रयास सफल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि मशीन और क्रेन की मदद से भी प्रतिमा को हटाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हिली। इसके बाद मामले को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: यूपी में चमत्कार: बहुमंजिला इमारत गिरी, उखड़े कई विद्युत पोल, क्षेत्र में भीषण आग संग फैला हैवी करंट; बचे सभी लोग

आस्था के साथ तकनीकी जांच

प्रतिमा के नहीं हटने को कुछ लोग आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं तकनीकी नजरिए से यह जानना जरूरी है कि प्रतिमा जमीन में कितनी गहराई तक जुड़ी है और उसके नीचे की संरचना कैसी है। इसी को समझने के लिए IIT इंदौर की टीम की मदद ली जा रही है। विशेषज्ञों ने विशेष उपकरणों के जरिए प्रतिमा और आसपास की जमीन की स्थिति का अध्ययन किया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग कांड में मलबे के नीचे 50 छात्र फंसे! सीएम रेखा गुप्ता सामने खड़े होकर करवा रहीं रेस्क्यू

विकास और आस्था के बीच संतुलन

यह मामला सिर्फ एक मंदिर या प्रतिमा को हटाने का नहीं, बल्कि विकास और आस्था के बीच संतुलन का सवाल भी खड़ा करता है। सड़क चौड़ीकरण शहर के विकास और यातायात के लिए जरूरी है, लेकिन पुराने धार्मिक स्थलों से लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। अब तकनीकी जांच के बाद ही आगे का रास्ता तय होने की उम्मीद है। फिलहाल हनुमान प्रतिमा अपनी जगह पर ही है और सभी की नजर IIT इंदौर की रिपोर्ट पर टिकी है।

Location :  New Delhi

Published :  10 September 2026, 8:54 PM IST