ग्लैमर से अध्यात्म तक, इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया बनीं साध्वी, अक्षय तृतीया पर लिया संन्यास
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में विधि-विधान के साथ संन्यास ग्रहण कर लिया। उन्हें नया नाम ‘स्वामी हर्षानंद गिरि’ दिया गया। अब उन्होंने अपना जीवन धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है।