Video Story: ‘महिलाओं के लिए अब सफर और रसोई का खर्च होगा आसान’, तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं और कम आय वाले परिवारों के लिए कई बड़े ऐलान किए। सालाना 2.5 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों को हर साल तीन एलपीजी सिलेंडरों की कीमत देने की योजना सामने आई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 August 2026, 3:31 PM IST

Chennai: तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को महिलाओं और कम आय वाले परिवारों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की। इसके साथ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।

साल में तीन सिलेंडर की रकम खाते में

सरकार की प्रस्तावित ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ योजना पोंगल 2027 से शुरू होने की बात कही गई है। इसके तहत पात्र परिवारों को तीन एलपीजी सिलेंडरों की कीमत सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। सरकार के अनुसार, इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

इस योजना पर राज्य सरकार करीब 4,000 करोड़ रुपये सालाना खर्च करेगी। सरकार का कहना है कि गैस की बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण परिवारों पर बढ़े आर्थिक बोझ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

अब डीलक्स बस में भी महिलाओं का मुफ्त सफर

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। 2 अक्टूबर से राज्य में महिलाएं एक्सप्रेस और डीलक्स समेत सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस योजना को ‘वेट्री पयनम’ नाम दिया गया है।

Location :  Chennai

Published :  24 August 2026, 3:31 PM IST