NEET प्रदर्शन के बीच विजय सरकार का बड़ा फरमान! छात्रों को CJP-लेफ्ट के प्रोटेस्ट से दूर रखने का आदेश, सियासत गरम
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार ने छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। 14 अगस्त को विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को भेजे गए आदेश में स्कूल और कॉलेज छात्रों को लेफ्ट पार्टियों और CJP के प्रदर्शनों से दूर रखने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन को मिलकर कार्रवाई करने को कहा गया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने फैसले को गैर-संवैधानिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।