Video: राजनीति के मंच से हटकर दिखा अलग अंदाज, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में मोदी-प्रियंका की बातचीत ने खींचा ध्यान

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन में राजनीति के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए। पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बातचीत का एक हल्का-फुल्का पल खास तौर पर चर्चा में आ गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 August 2026, 5:22 PM IST

New Delhi: दिल्ली में नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का एक अलग अंदाज देखने को मिला। मौका था एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन का, जहां देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे पहुंचे।

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रियंका गांधी से बातचीत करते हुए उनका हालचाल पूछा। वहीं, खरगे की एक हल्की-फुल्की टिप्पणी पर पीएम मोदी मुस्कुराते नजर आए। यह पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

शादी में जुटे कई दिग्गज नेता

रेवती के रिसेप्शन में पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और शरद पवार समेत कई बड़े नेता पहुंचे। राजनीतिक मंचों पर अक्सर आमने-सामने रहने वाले ये नेता इस मौके पर परिवार की खुशियों में शामिल होते नजर आए। समारोह की तस्वीरों और वीडियो में नेताओं के बीच बातचीत और हंसी-मजाक के पल भी देखने को मिले।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 5:22 PM IST