Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की रामराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई थी जब पुलिस ने जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।
इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं घायल बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना नाम इनाम बताया जिस पर दर्जनभर से अधिक लूट चोरी और गैंगस्टर जैसे आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इस बदमाश के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक, एक तमाचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए है।
आपको बता दे कि इस दौरान की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें ये घायल बदमाश ज़मीन पर पड़ा हुआ दर्द से चिल्लाता हुआ नही बल्कि पुलिस से बीड़ी मांगता हुआ नज़र आ रहा है। जिसके चलते इस घायल बदमाश की ये अजीब फरमाइश इस समय जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि आज थाना रामराज पुलिस अपनी रोज की चेकिंग और कष्ट कर रही थी जमालपुर नहर पटरी के पास उसी क्रम में एक संदिग्ध वाहन हमें आता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन चालक रुका नहीं उसने पुलिस फोर्स के ऊपर फायरिंग करना चालू कर दिया अपनी आत्मरक्षा में सूक्ष्म फायरिंग करते हुए पुलिस की गोली से वह व्यक्ति घायल हो गया।
पूछताछ करने पर यह मालूम हुआ कि अभियुक्त का नाम इनाम है और उसके ऊपर एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं चोरी और लूट जैसे और गैंगस्टर एक्ट के भी मुकदमे इसके ऊपर पंजीकृत हैं अभियुक्त के पास से एक बाइक मिली है एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ है और इसको सीएचसी जानसठ लेकर जाया जा रहा है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location : Muzaffarnagar
Published : 1 June 2026, 2:02 PM IST
Topics : Bidi encounter Muzaffarnagar UP News uttar pradesh