Sambhal: इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशा और उसके दो साथियों पर लगे कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस को अब अहम डिजिटल सुराग मिले हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए पीड़ित और आरोपियों के बीच हुए बैंक ट्रांजैक्शन और सोशल मीडिया चैट्स की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
मामले की शुरुआत 3 साल पहले उत्तराखंड के नैनीताल में हुई थी, जहाँ संभल के रहने वाले 22 वर्षीय शाहरुख की मुलाकात इन्फ्लुएंसर अरिशा से हुई थी। धीरे-धीरे यह मुलाकात इंस्टाग्राम चैट के जरिए गहरी दोस्ती में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उसकी कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गए। जब शाहरुख ने दूरी बनाने की कोशिश की, तो अरिशा, महमूद खान और अनस शोएब ने मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने पीड़ित के दावों के आधार पर डिजिटल वित्तीय लेन-देन की पड़ताल शुरू की। आरोप है कि बदनामी के डर से युवक से 55,000 रुपये वसूल लिए गए थे।
Muzaffarnagar: ससुराल में हैवानियत की हदें पार, पांच माह की गर्भवती बहू की संदिग्ध मौत
पुलिस अब उस बैंक खाते और डिजिटल वॉलेट की जांच कर रही है जिसमें यह रकम ट्रांसफर हुई थी। इसके साथ ही, इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच हुए उन मैसेजेस को भी रिकवर किया जा रहा है जिन्हें कथित तौर पर डिलीट कर दिया गया था। साइबर सेल की इस नई जांच के बाद इस चर्चित मामले का सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

Location : Sambhal
Published : 6 July 2026, 3:38 PM IST
Topics : crime news Sambhal Honey Trap Sambhal News UP News