Video: 15 जुलाई को ‘युवा वोटबैंक’ पर राहुल का सीधा वार, मुसल्लहपुर हाट में छात्रों के बीच पैदल मार्च की तैयारी

आगामी 15 जुलाई को राहुल गांधी बिहार की राजधानी पटना के सबसे बड़े और प्रमुख कोचिंग हब, मुसल्लहपुर हाट में छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे। इस बातचीत के दौरान वे युवाओं की बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्र राजनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 July 2026, 7:18 PM IST

Patna: देश को हर साल दर्जनों IAS-IPS देने वाले बिहार के सबसे बड़े कोचिंग हब 'मुसल्लहपुर हाट' से एक बड़ी राजनीतिक खबर आ रही है। आगामी 15 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यहां कदम रखने जा रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान 'छात्रों की गूंज' के तहत होने वाला यह कार्यक्रम कोई आम रैली नहीं, बल्कि देश के सुलगते मुद्दों रोजगार, पेपर लीक और छात्र राजनीति पर एक बड़ा सियासी कदम माना जा रहा है।

लाखों प्रतियोगी छात्रों के इस 'पावर हाउस' को चुनकर कांग्रेस सीधे युवाओं की नब्ज टटोलने की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी यहां छात्रों के महा-सम्मेलन को संबोधित करने के साथ-साथ उनके बीच पैदल मार्च भी कर सकते हैं। संसद के बाद अब सड़कों पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी का यह सीधा संवाद केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को घेरने की एक बड़ी क्रोनोलॉजी का हिस्सा है।

Location :  Patna

Published :  4 July 2026, 7:18 PM IST