Video | पुरंदरपुर गोलीकांड | छह बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत ने परिवार में मचाया कोहराम, साजिश या हादसा?

महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में गोली लगने से 17 वर्षीय जीशान की मौत हो गई। छह बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश थी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 September 2026, 4:54 PM IST

पुरंदरपुर (महराजगंज): पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मधुकरपुर महदेवा निवासी 17 वर्षीय जीशान की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

जीशान छह बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद घर में मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता युसुफ भी बेटे की मौत के गम में बेसुध हैं।

परिजनों के मुताबिक, जीशान परिवार का सहारा था और घर की जिम्मेदारियों में पिता का हाथ बंटाता था।

पुरंदरपुर गोलीकांड मे ASP का बयान आया सामने#Maharajganj #Firing @maharajganjpol pic.twitter.com/wC4MpOnqPg

— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 18, 2026 "> 

पिस्टल कहां से आई? पुलिस के सामने कई सवाल

गोलीकांड के बाद पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कम उम्र के बच्चों के बीच पिस्टल कैसे पहुंची।

पुलिस जांच कर रही है कि घटना अचानक हुई या इसके पीछे कोई योजना थी। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस हथियार से गोली चली, वह कहां से आया।

घटना स्थल समरधीरा स्थित राज बिरयानी रेस्टोरेंट बताया जा रहा है, जहां गोली चलने की बात सामने आई है।

दोस्तों के साथ घर से निकला था जीशान

परिजनों ने बताया कि घटना से पहले शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जीशान के कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे।

बहन के मुताबिक, जीशान के दोस्त अक्सर घर आते-जाते थे। वह मिलनसार और शांत स्वभाव का लड़का था। परिवार का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

घटना के बाद रिश्तेदार और ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

राज बिरयानी रेस्टोरेंट में हुआ था हादसा

बताया जा रहा है कि गोली चलने की घटना समरधीरा स्थित एक बिरयानी रेस्टोरेंट के अंदर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास की दुकानें रात करीब 7 से 8 बजे के बीच बंद हो चुकी थीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह रेस्टोरेंट करीब चार-पांच महीने पहले शुरू हुआ था। मकान मालिक ने कई कमरे किराये पर दे रखे हैं, जिनमें से एक कमरे में रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था।

रेस्टोरेंट के अंदर आखिर किस परिस्थिति में गोली चली, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस कर रही मामले की जांच

CO फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया कि जीशान की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल कहां से आई और गोली किस परिस्थिति में चली।

Location :  maharajganj

Published :  18 September 2026, 4:52 PM IST