Video: जंतर-मंतर से उठी विरोध की चिंगारी, नेहा बोरा का आरोप- शिक्षा और रोजगार भूल हिंसा फैला रही BJP

जंतर-मंतर पर महिला रिपोर्टर के साथ हुई बदसलूकी को लेकर नेहा बोरा ने बीजेपी और आरएसएस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल हमेशा लोकतंत्र और प्रगतिशील विचारों की रक्षा करेगा तथा देश में वामपंथ एक बार फिर मजबूती से उठ खड़ा होगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 October 2026, 3:49 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ हुई बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना से आक्रोशित नेहा बोरा ने मंच से बीजेपी और RSS पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों को शिक्षा, रोजगार या सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से कोई सरोकार नहीं है, वे केवल हिंसा और गुंडागर्दी की राजनीति समझते हैं।

बीजेपी को मिला जनादेश लोकतंत्र के साथ गद्दारी

नेहा बोरा ने कहा कि जिस मैंडेट के दम पर हिंसा को सही ठहराया जा रहा है, वह झूठ पर टिका है और भारतीय लोकतंत्र के साथ गद्दारी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी इस वक्त बंगाल को लहूलुहान करने पर आमादा हैं, लेकिन बंगाल की धरती ने हमेशा प्रगतिशील विचारों और लोकतंत्र की रक्षा की है। एक बार फिर बंगाल ही देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने की रक्षा करेगा।

INDIA Bloc Protest: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, EC के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

अंधेरा छंटेगा, वामपंथ फिर से उठ खड़ा होगा

अपने संबोधन में नेहा बोरा ने एक नया सियासी मोड़ लाते हुए कहा, “यह अंधेरा भी छँट जाएगा, नई सुबह फिर आएगी और वामपंथ फिर उठ खड़ा होगा।” उन्होंने आह्वान किया कि वामपंथ की विरासत से जुड़े लोगों को एक बार फिर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना होगा ताकि एक बेहतर और प्रगतिशील बंगाल के साथ-साथ देश में लोकतंत्र को बचाया जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  6 October 2026, 3:49 PM IST