महराजगंज में वोटर लिस्ट से लाखों नाम कटे, SIR के बाद बदली तस्वीर; VIDEO में देखें क्या बोले डीएम

महराजगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची से 3.01 लाख नाम हटाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 19.92 लाख से घटकर 16.91 लाख हो गई है। प्रशासन ने बताया कि पात्र नागरिक फार्म-6 के जरिए दोबारा नाम जुड़वा सकते हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 January 2026, 3:21 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। पुनरीक्षण से पहले जिले में कुल 19,92,459 मतदाता दर्ज थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 16,91,437 रह गई है। इस प्रक्रिया में 3,01,022 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह पुनरीक्षण कराया गया। जिन मतदाताओं के नाम हट गए हैं, वे पात्रता पूरी करने पर फार्म-6 भरकर दोबारा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।

जिले में कुल 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 5 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त हैं। इसके साथ ही 133 सहायक अधिकारी और 2,241 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए हैं।

पुनर्संयोजन के बाद जिले में 1,145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, साथ ही 157 नए मतदेय स्थल भी जोड़े गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना नाम जांच लें और मताधिकार सुरक्षित करें।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 6 January 2026, 3:21 PM IST