हिंदी
Maharajganj: जिले के लक्ष्मीपुर BRC के तहत ग्राम पंचायत भैसहिया में मौजूद प्राइमरी स्कूल में बाउंड्री वॉल न होने की वजह से बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। स्कूल के ठीक बगल में एक बड़ा तालाब है, जो साल भर पानी से भरा रहता है। बारिश के मौसम में पानी का लेवल बढ़ने से खतरा और बढ़ जाता है।
स्कूल में 110 बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें खुले मैदान में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ता है। खेलकूद या छुट्टी के समय बच्चों के तालाब की तरफ जाने का खतरा बना रहता है। इस बारे में हेडमास्टर डॉ. देवेंद्र नाथ राव ने अधिकारियों को कई बार चिट्ठी भेजी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
Location : Maharajganj
Published : 12 February 2026, 4:20 PM IST