हिंदी
New Delhi: सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। युवाओं को लेकर दिए गए उनके 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद मामला बेहद संगीन हो गया है। रामदेव ने कंगना के बयान को 'बिगड़े दिमाग की निशानी' बताते हुए उनकी पढ़ाई, बचपन और अतीत के कारनामों पर सवाल खड़े कर दिए थे।
रामदेव के बयान से भड़कीं कंगना ने बिना लाग-लपेट के सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि बाबा जी को उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने देखना बंद करना चाहिए। कंगना ने रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार की याद दिलाते हुए कहा कि कम से कम उनके नाम कोई फ्रॉड मेडिकल दावा दर्ज नहीं है और उनका कैरेक्टर कहीं ज्यादा बेहतर है।
दोनों दिग्गजों के बीच यह जुबानी जंग अब विचारों की लड़ाई से निकलकर व्यक्तिगत चरित्र हनन तक पहुंच चुकी है। एक तरफ जहां योग गुरु ने अभिनेत्री के पुराने जीवन पर निशाना साधा, वहीं सांसद कंगना ने कानूनी मामलों को ढाल बनाकर पलटवार किया।
हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया। फिलहाल फैंस उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'क्वीन 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 20 August 2026, 4:12 PM IST
Topics : Baba Ramdev Kangana ranaut Mandi MP Supreme Court