|Video| देवरिया में शिक्षक संघ का धरना तेज, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग

वरिया में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहे शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन में एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी शामिल हुए। शिक्षकों की समस्याओं, वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार से मांग उठाई गई। धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरी खबर के लिए देखें वीडियो।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 2 May 2026, 7:00 PM IST


Deoria :
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर चल रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन में विधान परिषद सदस्य और शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षकों की समस्याओं, वेतनमान और पुरानी पेंशन योजना को लेकर अपनी बात रखी।

एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें सरकार के सामने लगातार उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाती है तो राज्यों को भी उसे लागू करने का विकल्प मिलता है। उनका दावा था कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों का वेतन बेहतर है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली है। इस मुद्दे पर अब फिर से मजबूती से आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना अब किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर का बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने सरकार से शिक्षकों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  2 May 2026, 6:47 PM IST