VIDEO: बुलेटप्रूफ शीशे, हाइड्रोलिक लिफ्ट और लिविंग एरिया, जानें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाईटेक “PDA रथ” की खास बातें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का हाईटेक PDA रथ तैयार हो गया है। 15 मीटर लंबी इस लग्जरी बस में बुलेटप्रूफ शीशे, हाइड्रोलिक लिफ्ट, लिविंग एरिया, किचन और LED स्क्रीन जैसी कई सुविधाएं हैं...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 20 September 2026, 7:45 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सपा प्रमुख के लिए PDA रथ सज-धज कर तैयार हो चुका है। अखिलेश यादव 24 सिंतबर को पहली बार PDA रथ में सवार होंगे और यूपी चुनाव का आगाज करेंगे और इसमें सवार होकर रायबरेली जाएंगे। रायबरेली राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA रथ की सवारी के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस कुछ लोग आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस और सपा के गठबंधन के संकेत और अखिलेश व राहुल की दोस्ती के रूप में भी देख रहे हैं। 24 सितंबर यानि गुरूवार को अखिलेश यादव कार से लखनऊ से रायबरेली पहुंचेंगे और रायबरेली के ग्राम चरुआ से PDA रथ पर सवार होकर सपा विधायक राहुल गांधी के आवास तक जाएंगे। यह पूरा सफर लगभग सवा घंटे का होगा। PDA रथ की पहली झलक बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में देखी गई थी, जहां विशेष रूप से तैयार की गई कैंपेन बस पहुंची और उसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अखिलेश यादव अब इसी पीडीए रथ में सवार होकर यूपी चुनाव में प्रचार करेंगे।

अब हम आपको बतातें हैं अखिलेश यादव के PDA रथ की खास बातें।

  1. PDA रथ 15 मीटर लंबी मल्टी-एक्सल लगजरी बस है
  2. बुलेटप्रूफ शीशे, हाइड्रोलिक लिफ्ट और एसी
  3. हाइड्रोलिक लिफ्ट के जरिये छत से भीड़ को संबोधित कर सकते हैं
  4. बस के अंदर 6 लोगों के बैठने का स्थान
  5. बस के अंदर सोफा-कम-बेड युक्त लिविंग एरिया मौजूद
  6. किचन, पेंट्री, वॉशरूम, सीसीटीवी, बाहरी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था
  7. वाई-फाई और एसी की सुविधा है
  8. सपा के रंग के अनुसार बस का रंग भी लाल
  9. बस पर 'समाजवादी पीडीए यात्रा' और उसके नीचे पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक लिखा है।
  10. बस में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अन्य नेताओं के चित्र
  11. अखिलेश ने इसी तरह की बस का इस्तेमाल पिछले चुनावों में भी किया था
  12. इस बार भी अखिलेश चुनाव प्रचार के लिए इसी बस का इस्तेमाल करेंगे।
  13. कुल मिलाकर यह बस स्टेट ऑफ आर्ट हाई टेक बस है
  14. इस बस में सवार होकर अखिलेश यादव जल्द ही यूपी भ्रमण पर निकलेंगे

पीडीए रथ की सवारी से पहले अखिलेश यादव ने उत्तर विधानसभा चुनाव के लिए खास रणनीति तैयार की है। अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ पार्टी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को खास टास्क सौंपा हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि 2027 में हर सीट पर हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपा के 27 हजार वोट काटने हैं। सपा प्रमुख पीडीए फार्मूले और नये नये सियासी दांव पेंच के साथ दोबारा उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 September 2026, 7:45 PM IST