VIDEO: महराजगंज के नए DM शिवशरणप्पा का विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बड़ा बयान, देखिये Exclusive Interview

महराजगंज के नए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. से हुई इस खास बातचीत में जानिए विधानसभा चुनाव की तैयारियों, SIR, वोटर लिस्ट, जनसुनवाई और जिले के विकास को लेकर उनका पूरा विजन। देखिए और सुनिए Dynamite News का Exclusive Interview

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 November 2026, 8:15 PM IST


महराजगंज:
नए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। जनसुनवाई, जीरो टॉलरेंस नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने बड़ा बयान दिया है। खास बातचीत में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का जिक्र करते हुए जिले के लोगों से वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने की अपील की। वहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी अपनी बात रखी। देखिए Dynamite News का यह Exclusive Interview।

Exclusive Interview में क्या बोले DM?

डीएम शिवशरणप्पा जी. एन. ने कहा कि आने वाले समय में जनगणना और विधानसभा चुनाव प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि 17 तारीख से शुरू होने वाले स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) के तहत जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जरूर जुड़वाएं। इसके लिए प्रशासन की पूरी टीम मिलकर काम करेगी और नोडल अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

जनसुनवाई और जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी प्राथमिकता

नए डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जनसुनवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी और प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगा।

छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम ने बताया कि घाटों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गोताखोरों की तैनाती और अन्य जरूरी सावधानियां बरतने पर भी जोर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

कौन हैं महराजगंज के नए DM शिवशरणप्पा जी. एन.?

2015 बैच के आईएएस अधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. मूल रूप से कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उन्होंने मैसूर की जेएसएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। महराजगंज आने से पहले वह चित्रकूट और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा कानपुर में नगर आयुक्त और कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। देवरिया में सीडीओ और गाजीपुर व जौनपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  14 November 2026, 8:15 PM IST