Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में उस वक्त हड़कंप मचा गया जब मल्लावां क्षेत्र में बीते दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बता दें कि मल्लावां नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विशाल जायसवाल के करीबी ताजुद्दीन उर्फ शानू को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जो गोली उसके सीधा गर्दन में जा लगी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घायल शानू गर्दन से बहते खून के बावजूद बाइक चलाता रहा और पास के पेट्रोल पंप तक पहुंचकर साथियों को घटना की जानकारी दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा रहा था कि घायल हालत में भी शानू ने खुद को संभालते हुए कैसे बाइक दौड़ाई और पेट्रोल पंप पहुंचकर मदद मांगी। उसकी हिम्मत और जज्बे को देखकर हर कोई हैरान हो गया। जिसके बाद वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसकी बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

Location : Hardoi
Published : 30 July 2025, 4:04 PM IST