Deoria: देवरिया रोडवेज बस स्टेशन पर उस समय तनाव फैल गया जब ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवानों पर बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा। घटना के बाद पूरे बस अड्डे का माहौल अचानक उग्र हो गया और रोडवेज कर्मियों ने विरोध में बसों का संचालन ठप कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान चालक और परिचालक को किसी विवाद के बाद ट्रैफिक कार्यालय ले जाया गया, जहां उनके साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना की खबर फैलते ही अन्य कर्मचारी भड़क उठे और बड़ी संख्या में बस अड्डे पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कर्मचारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया। अचानक बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने स्थिति को संभालते हुए पीड़ित की शिकायत ली और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और बस संचालन बहाल कर दिया गया।

Location : Deoria
Published : 9 June 2026, 4:30 PM IST