देवरिया में ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप, रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम; आखिर क्या रही वजह?
देवरिया बस अड्डे पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि माहौल तनावपूर्ण हो गया और बसों के पहिए थम गए? बताया जाता है कि ट्रैफिक कार्यालय के अंदर हुई कुछ मिनटों की बातचीत और टकराव ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि बसों का संचालन रुक गया और सैकड़ों यात्री फंस गए।