Deoghar: देवघर में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित छत्तीसी मोहल्ला (छत्तीसी तालाब) रहा, जहां उचित ड्रेनेज सिस्टम न होने की वजह से सड़कों का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया।
मोहल्ले की गलियों में कीचड़ जमा हो गया, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। काली मंदिर के पास रहने वाले सदाशिव रावत और शगुन कुमार के घरों में पानी घुसने से घर के अनाज, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान खराब हो गए।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या काफी पुरानी है। नगर निगम के गठन के बावजूद बारिश के दौरान हर साल यही स्थिति दोहराई जाती है। उन्होंने नगर निगम से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और मोहल्ले के हालात सुधारने की मांग की है।
देवघर में अफसर बनकर ठगी करने वाले दबोचे गए
स्थानीय लोग चिंता जता रहे हैं कि अगर भविष्य में भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो जलभराव और नुकसान और बढ़ सकता है।

Location : Deoghar
Published : 9 April 2026, 4:24 PM IST
Topics : Deoghar News Heavy rain Rain Damage Water logging