RaeBareli: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर गांव के पास दुकान बंद कर कपड़ा व्यापारी अपने घर जा रहा था। तभी कार सवार लोगों ने रास्ते में रोककर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कपड़ा व्यापारी को शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवारजनों को सूचना दी। आरोप है कि हमलावर उसके पास रखे करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
परिवारजन घायल वेद प्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत पत्र दिया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Location : RaeBareli
Published : 1 May 2026, 3:54 PM IST