EXCLUSIVE VIDEO: कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण का बड़ा बयान, बोले- सच की हुई जीत

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। फैसले के बाद बृजभूषण ने कहा कि कोर्ट के आदेश से सच सामने आ गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 August 2026, 4:32 PM IST

New Delhi: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है।

कोर्ट के फैसले के बाद, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने 18 जनवरी, 2023 को अपनी पहली प्रतिक्रिया में ही कहा था कि अगर उन पर लगे आरोप सच साबित होते हैं, तो वे मौत की सजा भुगतने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा बरी किए जाने से यह साबित होता है कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद थे।

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची थी, वे बेनकाब हो गए हैं। बृजभूषण ने यह भी दावा किया कि इस मामले ने यह दिखा दिया है कि वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपियन भी झूठ बोल सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  3 August 2026, 4:29 PM IST