हिंदी
Dehradun: विकास नगर के ग्राम पंचायत एटन बाग में नया स्वागत द्वार का उद्घाटन किया गया है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान नेहा राहुल वर्मा विशेष रूप से मौजूद रही। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस स्वागत द्वार के लगने से लेमन क्रिश्चियन हॉस्पिटल, तहसील, रजिस्टर कार्यालय और उप जिलाधिकारी कार्यालय जाने वाले लोगों को सही दिशा का पता चल सकेगा।
उद्घाटन समारोह में तहसीलदार विवेक राजौरी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नेहा राहुल वर्मा ने रिबन काटकर स्वागत द्वार का उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहा और कहा कि इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। नए स्वागत द्वार से क्षेत्र की पहचान भी बढ़ेगी और प्रशासनिक कार्यालयों का मार्गदर्शन आसान होगा।
Location : Dehradun
Published : 31 March 2026, 2:54 PM IST